ताजा खबर
बूढ़े को वृद्ध बीवी पर शक, खेत में ले जाकर जबरन पिलाया जहर
07-May-2026 12:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हत्या के पुराने आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 7 मई। सीपत थाना क्षेत्र के मछखंडा गांव में पति द्वारा पत्नी को जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 63 वर्षीय रामरतन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता 60 वर्षीया लक्ष्मिन बाई सूर्यवंशी ने शिकायत में बताया कि उसका पति पिछले 10 वर्षों से उसके चरित्र पर संदेह करता था और मारपीट करता था। 8 अप्रैल को उसने चूहा मार दवा लाकर खेत में ले जाकर जबरन पिला दी।
जहर खाने से महिला की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले हत्या के मामले में आठ साल जेल काट चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


