ताजा खबर

नकली एवरेस्ट मसालों का बड़ा खेल उजागर
07-May-2026 12:18 PM
नकली एवरेस्ट मसालों का बड़ा खेल उजागर

व्यापार विहार से 3 लाख का माल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 7 मई। शहर में नकली मसालों का कारोबार उजागर हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने व्यापार विहार स्थित बालाजी मूवर्स एंड पैकर्स में छापा मारकर करीब तीन लाख रुपये के नकली एवरेस्ट मसाले जब्त किए हैं।

कार्रवाई के दौरान एवरेस्ट कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने मसालों को नकली बताया। विभागीय टीम ने मसालों के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, जबकि बाकी स्टॉक सील कर दिया गया है।

एफडीए, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन- को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नकली मसाले बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट