ताजा खबर
राजस्थान: पूर्व मंत्री महेश जोशी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ़्तार किया
07-May-2026 11:06 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को 900 करोड़ रुपये के कथित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाला मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ़्तार किया है.
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गुरुवार सुबह जयपुर रेलवे स्टेशन के पास सैन कॉलोनी में महेश जोशी को उनके घर से गिरफ़्तार किया.
महेश जोशी को इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल 2025 में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार किया था.
वह क़रीब सात महीने तक जेल में रहे, जिसके बाद दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें ज़मानत मिली थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


