ताजा खबर

एक घर से देसी बम बनाने की सामग्री मिली, इलाके में हड़कंप
07-May-2026 11:04 AM
एक घर से देसी बम बनाने की सामग्री मिली, इलाके में हड़कंप

रायपुर.7 मई। राजधानी  के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है।  मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। 

प्रारंभिक जांच में देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आ रही है।  पुलिस  यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।


अन्य पोस्ट