ताजा खबर

5 किलो एक्सपायर्ड ब्रेड नष्ट, 2 फर्मों को नोटिस
06-May-2026 10:10 PM
5 किलो एक्सपायर्ड ब्रेड नष्ट, 2 फर्मों को नोटिस

हॉस्पिटल कैंटीन व आइसक्रीम दुकानों की जांच

रायपुर,6 मई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जारी सघन अभियान के तहत आज 3 हॉस्पिटल कैंटीन, 5 पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विनिर्माता/विक्रेता फर्मों एवं 6 आईसक्रीम/कुल्फी विक्रेता फर्मों की जांच की गई। जांच के दौरान पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का लीगल नमूना लिया गया।

हॉस्पिटल कैंटीन की तीनों फर्मों से लगभग 5 किग्रा कालातीत (एक्सपायर्ड) ब्रेड मौके पर नष्ट कराई गई। खाद्य फर्मों में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए 2 फर्मों को सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।


अन्य पोस्ट