ताजा खबर
दो सालियों का शूटआउट करने वाले जीजा गिरफ्तार
06-May-2026 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। पारिवारिक विवाद को लेकर दो सालियों का शूटआउट करने वाले जीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूला लिया है। पेशे से बाउंसर जितेन्द्र वर्मा ने लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी ।
पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी एक हफ्ते से घर छोड़कर अपने मायके आ गई थी।
कल रात जितेंद्र अपनी पिस्टल के साथ दो मैग्जीन लेकर पहुंचा था। हमले में उसने चार से पांच राउंड दोनों को मारा।
कल रात हुई इस फायरिंग की क्षप्रार्थिया सावित्री वर्मा ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार वह सुंदरीपारा, मोवा में रहती है। उसकी पुत्री ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी का विवाह वर्ष 2020 में जितेन्द्र कुमार वर्मा, निवासी मोवा, रायपुर से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। दोनों के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण ज्योति वर्मा पिछले 20-25 दिनों से अपनी मां के साथ पंडरी में रह रही थी। उसकी डेढ़ वर्ष की पुत्री छाया वर्मा है। बुधवार को रात लगभग 10ः30 बजे जितेन्द्र वर्मा घर आया और अपनी पत्नी एवं बच्ची से मिलने तथा बच्ची से वीडियो कॉल पर बात कराने कहने लगा। यह बात उसने सावित्री की दूसरी पुत्री गीतांजली वर्मा उर्फ जया से भी कही। सावित्री एवं गीतांजली द्वारा उसे सुबह आने और बात कराने की बात कही। यह भी बताया कि ज्योति का मोबाईल फोन बंद है, इस पर जितेन्द्र अपने पैंट के जेब से एक बंदुक और बहुत सारा गोली निकाला और गोली को जमीन पर बिखेर दिया और गुस्सा होकर अपने हाथ में रखे बंदुक से गीतांजली को जान से मार डालुंगा कहकर उसके उपर दो गोली चला दिया जिससे गीताजंली जमीन पर गिर गयी और उसके शरीर से अत्यधिक खून निकलने लगा। सावित्री ने घर से बाहर निकलकर अपने पडोसी किरायेदार को आवाज लगाने पर आवाज को सुनकर उसकी छोटी बेटी दुर्गेश्वरी जो छत में थी वह नीचे आई जिसे बाहर दरवाजा के पास देखते ही उसे भी जितेन्द्र ने बंदुक तानकर गोली मार दी ।दुर्गेश्वरी वहीं दरवाजे के पास गिर गई एवं उसके शरीर से अत्यधिक खुन बहने लगा। इस पर सावित्री जोर जोर से बचाओ बचाओ शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग आवाज सुनकर एकत्र होने लगे जिसे देखकर जितेन्द्र भाग गया। सावित्री की दोनाे घायल बेटी गीतांजली वर्मा एवं दुर्गेश्वरी वर्मा को अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। इस रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र वर्मा के थाने पहुंचकर सरेंडर करने के बाद पंडरी पुलिस ने धारा 109,103 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसने अपना जुर्म कबूला लिया है।
उससे घटना में प्रयुक्त लायसेंसी पिस्टल, जिंदा कारतूस जप्त किए गए ।
गिरफ्तार आरोपी - जितेन्द्र कुमार वर्मा 32 निवासी पाल इलेक्ट्रिकल के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


