ताजा खबर

फुलबासन से सीएम ने की फोन पर चर्चा
06-May-2026 4:03 PM
फुलबासन से सीएम ने की फोन पर चर्चा

 कहा- दोषी को नहीं बख्शा जाएगा 

छत्तीसगढ़ संवाददाता 

रायपुर, 6 मई । पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और घटना की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच कराई जाएगी और दोषी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।

फुलबासन यादव ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि उन्हें पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार भी जताया।
घटना के बाद शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि महिला सुरक्षा और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट