ताजा खबर
आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला
रायपुर, 6 मई। मंगलवार रात शहर के मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद में गोली मारकर दो युवतियों की हत्या कर दी। एक की रात मौके पर ही मौत हो गई थी दूसरी ने इलाज के दौरान अभी अभी दम तोड़ा मिली जानकारी अनुसार
जीजा ने घर में ही अपनी लायसेंसी पिस्टल से सालियों को गोली मारी है।
मौके पर पहुंचे एडिशनल पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक ऊषा प्राइड, अपोलो मेडिकल स्टोर के पास गणेश सोनोग्राफी लैब से लगे ससुराली मकान की घटना है। पति पत्नी के आपसी झगड़े में यह हमला किया है। वह पति से अलग बहनों के साथ रह रही थी। कल रात जितेंद्र बच्चे से मिलने आया था जिसे दोनों बहनों ने रोका। इससे आक्रोशित जितेंद्र वर्मा ने दुर्गेश्वरी और गीतांजलि को अपनी पिस्टल से गोली मारी है। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना पर पंडरी पुलिस, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच सबूत जुटा रही है। पुलिस के अनुसार उसने 8 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा ने पंडरी थाने पहुंच सरेंडर कर भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। और लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे आज कोर्ट में पेश कर सकती है।


