ताजा खबर

सीएम साय आज मंत्रालय में, कैंटीन में कर्मियों से मिल सकते हैं
06-May-2026 11:13 AM
सीएम साय आज मंत्रालय में, कैंटीन में कर्मियों से मिल सकते हैं

रायपुर, 6 मई। सीएम विष्णु देव साय आज दोपहर मंत्रालय में विभागीय कामकाज निपटाएंगे। इस दौरान वे जगदलपुर में होने वाली मध्य क्षेत्र के 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की तैयारी और उठाए जाने वाले मुद्दों को शार्ट लिस्ट करेंगे। 19 म‌ई को होने वाली बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

इस बीच सीएम साय आज मंत्रालय कैंटीन जाकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे। इस दौरान वहां मौजूद मंत्रालयीन कर्मचारियों से चर्चा कर सकते हैं। दो वर्ष पहले सरकार गठन के बाद सीएम साय पहली बार कैंटीन जैसे सार्वजनिक स्थल पर कर्मचारियों से मिलेंगे। बता दें कि 1 म‌ई से कैंटीन की व्यवस्था इंडियन काफी हाउस से बदल कर निजी होटल ग्रुप को दिया गया है। इसकी न‌ई दरों को लेकर कर्मचारी संघ ने सचिव सामान्य प्रशासन से अपनी शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट