ताजा खबर
गिरफ्तार, जुर्म कबूला
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 5 मई। मंगलवार रात शहर के मोवा इलाके में पारिवारिक विवाद में गोली मारकर दो युवतियों की हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार जीजा ने घर में ही अपनी लायसेंसी पिस्टल से सालियों को गोली मारी है।
मौके पर पहुंचे एडिशनल पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक ऊषा प्राइड, अपोलो मेडिकल स्टोर के पास की घटना है।पति पत्नी के आपसी झगड़े में यह हमला किया है।जितेंद्र वर्मा ने दुर्गेश्वरी और गीतांजलि को गोली लगी है,
मारी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घर से दोनों का शव निकाल कर अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। जबकि एफएसएल की टीम मौके पर से सबूत जुटा रही है। आरोपी जितेंद्र वर्मा ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। और लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।


