ताजा खबर

पश्चिम बंगाल: 9 मई को होगा नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह बने पर्यवेक्षक
05-May-2026 7:55 PM
पश्चिम बंगाल: 9 मई को होगा नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह बने पर्यवेक्षक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नवनिर्वाचित सरकार 9 मई को शपथ लेगी. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर नई सरकार शपथ लेगी. उन्होंने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है. पार्टी को 293 में से 207 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भबानीपुर सीट पर बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. 

उधर, बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण मोहन मांझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षण नियुक्त किया है. ये नेता पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट