ताजा खबर
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने राज्य में बीजेपी पर फिर अपना विश्वास दिखाया है.
उन्होंने कहा, "ये सच है कि हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में लगभग 50 हजार मुस्लिमों को विस्थापित कर दिया है, इसके बावजूद वो यहां चुनाव जीत सकते हैं. इसके लिए हम कांग्रेस को वोट देते रहे हैं. लेकिन आख़िरी नतीजा क्या आया. बीजेपी जीत रही है.''
उन्होंने कहा, ''अगर एआईयूडीएफ़ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के पास और ज्यादा एमएलए होते तो ये राज्य की 30 फ़ीसदी मुस्लिमों को मजबूत आवाज़ देते.''
भारत में जम्मू-कश्मीर के बाद असम में प्रतिशत के लिहाज़ से मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी रहती है.
2011 की जनगणना के मुताबिक़, असम की कुल आबादी में क़रीब 35 फ़ीसदी मुसलमान हैं.
126 सीटों वाली मौजूदा असम विधानसभा में 31 मुस्लिम विधायक हैं, जिनमें 15 बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ़ के हैं और 15 कांग्रेस के. (bbc.com/hindi)


