ताजा खबर
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन करना होगा.
शशि थरूर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, "मुझे लगता है कि पार्टी को बहुत गंभीर आत्मचिंतन करना होगा, इसमें कोई शक़ नहीं है. हमने पहले भी यह कहा है और आज हमारे पास (केरल के नतीजे) एक अच्छा उदाहरण हैं कि क्या सही काम किया."
शशि थरूर ने कहा, "अगर हम केरल में सही कर सकते हैं, तो बाक़ी जगहों पर सही करने के लिए क्या कर सकते हैं? यह एक चीज़ है जो कांग्रेस पार्टी को सीखनी चाहिए."
गौरतलब है कि कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जहां इसके नेतृत्व वाला यूडीएफ़ गठबंधन जीता है.
जबकि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावों में जीत दर्ज की है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. (bbc.com/hindi)


