ताजा खबर
रायपुर, 5 मई। पिंक पेट्रोलिंग यूनिट ने तत्परता से युवती को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया।
सोमवार को पिंक पेट्रोलिंग यूनिट को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती, नाम पूजा सिंधी 23 शिव मंदिर डगनिया बाजार के पास सुबह से बैठी हुई है। तथा अत्यंत डरी-सहमी अवस्था में है। पूछताछ करने पर वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी एवं उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता प्रतीत हो रही थी। सूचना प्राप्त होते ही पश्चिमी जोन की पिंक पेट्रोलिंग यूनिट मौके पर पहुंच उससे पूछताछ की गई। युवती ने बताया कि वह अपनी बुआ के घर तेलीबांधा गई थी। वहां से वह अपनी सहेली के घर सुंदर नगर जाने निकली,श। परंतु सहेली के घर का सही पता ज्ञात न होने के कारण रास्ता भटक गई। साथ ही, उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं होने के कारण वह अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रही थी, जिससे वह घबराई हुई थी।
पिंक पेट्रोलिंग यूनिट ने तत्परता दिखाते हुए युवती से उसके परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त कर उनसे बातचीत की गई एवं पता सत्यापित किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि युवती रामसागर पारा की निवासी है। उसे पेट्रोलिंग वाहन में घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।


