ताजा खबर

'बीजेपी ने 100 से ज़्यादा सीटों की लूट की, जीत अनैतिक' - ममता बनर्जी
05-May-2026 8:42 AM
'बीजेपी ने 100 से ज़्यादा सीटों की लूट की, जीत अनैतिक' - ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर बीजेपी की भारी बढ़त के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर ‘वोट लूट’ का आरोप लगाया.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों की लूट की है. बीजेपी ने धोखाधड़ी की है. चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया है. हमने समय-समय पर इसकी शिकायत की है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था.''

ममता बनर्जी ने कहा, "बीजेपी की जीत अनैतिक है. इलेक्शन कमीशन ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो किया है वो पूरी तरह अनैतिक है. उन्होंने जोर-जबरदस्ती से एसआईआर किया. अत्याचार किया. काउंटिंग एजेंटों को गिरफ़्तार किया है. हम वापसी करेंगे.''

पश्चिम बंगाल में रात आठ बजकर 25 मिनट तक बीजेपी 136 सीटें जीत चुकी थी और 72 सीटों पर आगे थी. वहीं तृणमूल कांग्रेस के खाते में 49 सीटें आई थीं और वो 30 सीटों पर आगे थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट