ताजा खबर

पांच विधानसभा चुनावों में किसने किस जगह मारी बाज़ी
05-May-2026 8:41 AM
पांच विधानसभा चुनावों में किसने किस जगह मारी बाज़ी

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक़ असम और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारी जीत दर्ज की है. वहीं तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

केरल में यूडीएफ़ भारी जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि पुडुचेरी में एनडीए जीतती दिख रही है.

रात दस बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक़, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 184 सीटों पर जीत चुकी थी और 23 सीटों पर आगे थी. वहीं तृणमूल कांग्रेस 64 सीटें जीत चुकी थी और 16 सीटों पर आगे थी.

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर बीजेपी के राज्य प्रमुख शुभेंदु अधिकारी से हार गईं. वहीं तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर सीएम एमके स्टालिन टीवीके के वीएस बाबू से हार गए.

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, असम में भारतीय जनता पार्टी 81 सीटें जीत चुकी थी और एक सीट पर आगे थी. वहीं कांग्रेस 18 सीटें जीत चुकी थी और एक सीट पर आगे थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट