ताजा खबर
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव आयोग का सहारा लेने का आरोप लगाया है.
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "असम और बंगाल साफ़ उदाहरण हैं कि चुनाव को बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से चुराया है. हम ममता जी से सहमत हैं. बंगाल में 100 से ज़्यादा सीटें चुराई गईं."
राहुल गांधी ने लिखा, "हमने ये तरीक़ा पहले भी देखा है: मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, लोकसभा 2024 आदि. चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और रास्ता ही क्या बचा है!"
गौरतलब है कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है. जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ़ गठबंधन जीता है. तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ्ट को 2 सीटें मिली हैं. असम में बीजेपी को 102, कांग्रेस को 21, एआईयूडीएफ़ को 2 और अन्य को 1 सीट मिली. (bbc.com/hindi)


