ताजा खबर
दवाइयों के मॉल में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा 35.20 लाख की धोखाधड़ी
04-May-2026 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 मई। दवाइयों के मॉल में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 35.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
इसके शिकार प्रतीक साहू ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार नवंबर 23 से 4 मई 26 के बीच अमनदीप पाल, प्रसून पाल व साथियों ने स्वयं को दवा माल संचालित करने की जानकारी दी। प्रतीक को निवेश करने पर अधिक लाभ का झांसा देकर इन तीन साल में 35,20000 रूपए लेकर धोखाधड़ी की। प्रतीक की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318-4,61-2,3-5 का अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


