ताजा खबर

भूपेश से मिलने पहुंचीं संगीता सिन्हा
04-May-2026 9:16 PM
भूपेश से मिलने पहुंचीं संगीता सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 मई। प्रदेश की नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा ने सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। बघेल ने उन्हें महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस दौरान संगीता सिन्हा के पति पूर्व विधायक भैयालाल सिन्हा भी थे।


अन्य पोस्ट