ताजा खबर

ममता बनर्जी के घर के सामने लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, चुनाव आयोग ने सुरक्षा कड़ी करवाई
04-May-2026 6:20 PM
ममता बनर्जी के घर के सामने लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, चुनाव आयोग ने सुरक्षा कड़ी करवाई

कोलकाता के कालीघाट इलाके में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के आसपास सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया.

पीटीआई के मुताबिक कुछ लोगों ने ममता बनर्जी के घर के पास पहुंच कर “जय श्री राम” के नारे लगाए थे. इसके बाद चुनाव आयोग ने ये निर्देश दिया.

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई.

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शाम चार बजे तक 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी 198 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट