ताजा खबर

देखें VIDEO : ओपी के बंगले के बाहर झालमुड़ी पार्टी
04-May-2026 12:51 PM
देखें VIDEO : ओपी के बंगले के बाहर झालमुड़ी पार्टी

बंगाल-असम में भाजपा की जीत का जश्न
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मई।
पश्चिम बंगाल, और असम में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। जैसे-जैसे बढ़त सामने आई है, भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस कड़ी में शंकर नगर में वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर मुफ्त में झालमुड़ी खिलाया जा रहा है। 

झालमुड़ी खाने के लिए बंगले के बाहर भीड़ देखने को मिली। कई और जगहों पर झालमुड़ी पार्टी चल रही है। ओपी चौधरी असम में आधा दर्जन सीटों के प्रभारी थे। उनके प्रभार वाले सीटों पर पार्टी को बढ़त मिली है। इससे ओपी चौधरी के समर्थकों में खुशी का माहौल है। 

 


अन्य पोस्ट