ताजा खबर

केरल विधानसभा चुनाव : मतगणना के शुरुआती घंटों में कांग्रेस नीत यूडीएफ को बड़ी बढ़त
04-May-2026 11:03 AM
केरल विधानसभा चुनाव : मतगणना के शुरुआती घंटों में कांग्रेस नीत यूडीएफ को बड़ी बढ़त

तिरुवनंतपुरम, 4 मई। केरल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतों की गिनती के रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने बड़ी बढ़त बना ली है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस 57 सीट पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 31 सीट पर, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) 21 सीट पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 10 सीट पर आगे है।

आयोग के अनुसार, केरल कांग्रेस सात, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन, केरल कांग्रेस (एम) दो और भारतीय जनता पार्टी एक सीट पर आगे है।

रुझान यूडीएफ के इस दावे के अनुरूप दिख रहे हैं कि उसे भारी बहुमत मिलेगा।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि यह राज्य में यूडीएफ के पक्ष में रुझान का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यूडीएफ 100 सीट के आंकड़े तक पहुंचेगा। (भाषा)


अन्य पोस्ट