ताजा खबर

पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हम सरकार बनाएंगे
04-May-2026 10:56 AM
पश्चिम बंगाल: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हम सरकार बनाएंगे

पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है. शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी टीएमसी पिछड़ती हुई दिख रही है और बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.

फ़िलहाल बीजेपी 153 सीटों और टीएमसी 122 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस 4 और अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

इस बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि 'बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी.'

गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने दो जगह से चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने उन्हें नंदीग्राम से उतारा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर में भी चुनौती दे रहे हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट