ताजा खबर

सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे, 4.91 लाख वसूले, गिरफ्तार
03-May-2026 7:54 PM
सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे, 4.91 लाख वसूले, गिरफ्तार

छः महीने से फरार था 
 
रायपुर, 3 मई। फील्ड इन्वेस्टीगेटर के पद का फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर 4,91,000/- रूपए वसूलने वाले धोखेबाज शहनवाज खान को गिरफ्तार किया गया है। वह छः महीने से फरार चल रहा था।
 
बीते  10 नवंबर 25 को युवती ने  रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी शाहनवाज खान के द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर में फिल्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर उसे एवं उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नगद एवं ऑनलाईन 4 लाख 91 हजार रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण देकर धोखाधड़ी की थी।इस पर थाना सिविल लाईन में धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।  आरोपी शहनवाज खान फरार था‌। 
इसी दौरान  मिली जानकारी पर  सिविल लाईन पुलिस की टीम ने शहनवाज को पकड़कर पूछताछ में उसने  धोखाधड़ी स्वीकार किया ।
 
गिरफ्तार आरोपी
शहनवाज खान पिता सिराजुद्दीन खान उम्र 35 साल पता ग्राम न्यू करीमगंज क्रेन स्कुल के पास, जिला गया बिहार, वर्तमान पता कचना फेस 2, हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह रायपुर।

अन्य पोस्ट