ताजा खबर

दिल्ली: शाहदरा की चार मंज़िला इमारत में भीषण आग, पार्षद ने बताया- नौ लोगों की मौत
03-May-2026 12:14 PM
दिल्ली: शाहदरा की चार मंज़िला इमारत में भीषण आग, पार्षद ने बताया- नौ लोगों की मौत

दिल्ली के शाहदरा इलाक़े के विवेक विहार में रविवार सुबह चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई. स्थानीय नगर पार्षद ने बताया कि इस हादसे के बाद नौ लोगों के शव मिले हैं.

रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को बचाया गया.

वहीं शाहदरा ज़िले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "हमें सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली. फ़ायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर क़ाबू पाया. यहां 3-4 शव मिले हैं."

स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा ने कहा, "सूचना मिलते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंचा. दूसरी मंज़िल के पीछे की तरफ़ पांच शव मिले. पीछे की तरफ़ एक और शव मिला और सबसे ऊपर की मंज़िल पर तीन शव मिले."

उन्होंने कहा, "अब तक नौ शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट