ताजा खबर
सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने तेल टैंकर को किया हाइजैक, अधिकारियों ने क्या बताया?
03-May-2026 12:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, यमन के कोस्ट गार्ड ने बताया था कि एमटी यूरिका नाम का टैंकर हाइजैक कर सोमालिया ले जाया गया है.
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि एमटी यूरिका पश्चिम अफ़्रीका में टोगो का झंडा लेकर चल रहा था.
सूत्रों ने कहा कि टैंकर पर समुद्री लुटेरों ने अदन की खाड़ी में क़ाना बंदरगाह के पास हमला किया.
सुरक्षा अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि लुटेरे क़ंदाला कस्बे के पास एक दूर के तटीय इलाक़े से निकले थे
यह 10 दिनों में दूसरी बार हुआ है जब इस क्षेत्र में तेल टैंकर हाइजैक किया गया. इससे पहले 22 अप्रैल को समुद्री लुटेरों ने ऑनर 25 नाम के टैंकर को क़ब्ज़े में लिया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


