ताजा खबर
बीबीसी न्यूज़ मराठी के मुताबिक़, महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के नसरापुर गांव में साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई.
यह घटना शुक्रवार शाम सामने आई. पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है.
राजगढ़ पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल जांच जारी है. पुलिस ने कहा है कि पूरी घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है.
इस घटना से इलाक़े में आक्रोश फैल गया और कुछ समय के लिए लोग सड़कों पर उतर आए. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ज़रूरी क़दम उठाए.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "पुणे में हुई घटना अत्यंत निंदनीय है. हम अदालत में मांग करेंगे कि अभियुक्तों को जल्द से जल्द मौत की सज़ा दी जाए."
वहीं एनसीपी के शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. (bbc.com/hindi)


