ताजा खबर

ऑपरेशन तलाश : 426 गुम बच्चों-वयस्कों को परिवार से मिलाया
03-May-2026 8:46 AM
ऑपरेशन तलाश : 426 गुम बच्चों-वयस्कों को परिवार से मिलाया

टॉप 3 थाने: प्रथम डीडी नगर, द्वितीय उरला एवं तृतीय पुरानी बस्ती

रायपुर,  2 मई। पुलिस ने अप्रैल में चलाए गए विशेष अभियान “ *ऑपरेशन तलाश* ” के दौरान कुल 426 गुम व्यक्तियों को खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में कमिश्नरेट के तीनों जोन के उपायुक्तों ने थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने तकनीकी साधनों एवं मानवीय सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न राज्यों में सघन तलाश अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से कुल 426 व्यक्तियों में 7 बालक, 31 बालिकाएं, 272 महिलाएं एवं 116 पुरुषों को सुरक्षित रूप से उनके परिवारों तक पहुँचाया ।
इस विशेष अभियान में थाना स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन भी सामने आया, जिसमें प्रथम थाना डीडी नगर, द्वितीय थाना उरला एवं तृतीय थाना पुरानी बस्ती ने सर्वाधिक सक्रियता के साथ गुम व्यक्तियों की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

थाना उरला में पंजीबद्ध एक नाबालिक अपहृता को 48 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के सोलापुर जाकर बरामद किया।
  


अन्य पोस्ट