ताजा खबर

देखें VIDEO : प्लास्टिक डिस्पोजल फैक्ट्री पर केंद्रीय टीम की दबिश, बाजार में हड़कंप
02-May-2026 5:16 PM
देखें VIDEO : प्लास्टिक डिस्पोजल फैक्ट्री पर केंद्रीय टीम की दबिश, बाजार में हड़कंप

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 2  मई ​ । पर्यावरण विभाग की टीम ने फैक्टरी में खुले आम बन रहे प्लास्टिक डिस्पोजल पर कार्रवाई की। भारतीय पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रवीण अधिकारी ग्राम धुसेरा स्थित फैक्ट्री पहुंचे। उन्हें देख फैक्ट्री संचालक और अन्य जिम्मेदार गायब हो गए हैं। फैक्टरी में भारी मात्रा में डिस्पोजल और दाने रखे हुए हैं।

केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक 1 जुलाई 2022 से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया है।
इसके बावजूद राजधानी रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक फैक्ट्रियों में धड़ल्ले से बन और मार्केट में बिक्री हो रहा है।शेष बाहर के एक गांव में पलास्टिक धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक बन रहा है।
प्रशासन छोटे व्यापारियों के कॉलर पकड़ती हैं और कार्रवाई करती है पर बड़े व्यापारी अधिकारी नेताओं के परिचित के निकल जाते हैं। छत्तीसगढ़ में केंद्र के आदेश को ताक पर रख दिया है।


अन्य पोस्ट