ताजा खबर

उत्तरी छत्तीसगढ़ पर कांग्रेस का फोकस, आंदोलन की तैयारी
02-May-2026 4:56 PM
उत्तरी छत्तीसगढ़ पर कांग्रेस का फोकस, आंदोलन की तैयारी

पायलट की सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला संग मंत्रणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 मई। प्रदेश कांग्रेस अब जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला से गहन चर्चा की और उत्तरी छत्तीसगढ़ में चल रही खनन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।

आजादी बचाओ आंदोलन से जुड़े आलोक शुक्ला लंबे समय से हसदेव अरण्ड क्षेत्र में पेड़ कटाई के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं। वे ग्राम सभाओं से लेकर सरकार और कंपनियों के खिलाफ अदालती लड़ाई भी लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अब जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को लेकर राजनीतिक और जनआंदोलन की दिशा में आगे बढऩे की तैयारी में है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि पेड़ कटाई और विस्थापन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर उत्तरी छत्तीसगढ़ में संगठन अपनी पकड़ मजबूत कर सकता है।

 

सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट ने इन विषयों पर विस्तार से चर्चा के लिए आलोक शुक्ला को बुलाया था। चर्चा के दौरान शुक्ला ने आरोप लगाया कि फर्जी ग्राम सभाओं के माध्यम से खनन परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। उन्होंने कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा जिलों में वन अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े विभिन्न तथ्य और आंकड़े भी साझा किए।

इस चर्चा के बाद सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

दिनभर बैठकों के बाद सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली रवाना हो गए। भूपेश बघेल इन बैठकों में शामिल नहीं हो पाए थे। दिल्ली में पायलट, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना भी जताई जा रही

 


अन्य पोस्ट