ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 मई । उच्च न्यायालय ने स्थगन समाप्त कर रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब 15 मई को रायपुर अधिवक्ता संघ का चुनाव होगा। आमसभा की बैठक में महिला आरक्षण लागू करते हुए कोषाध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित करने के निर्णय के बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।
संशोधित पदों की सूची अध्यक्ष और सचिव – अनारक्षित कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष – महिला आरक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष – अनारक्षित, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव – अनारक्षित,ग्रंथालय सचिव – अनारक्षित,सहसचिव (1) – अनारक्षित,सहसचिव (2) – महिला आरक्षित।
10 कार्यकारिणी सदस्यों में दो पद महिला आरक्षित होंगे।
इस केस में रायपुर बार रूम पक्षकार था। सदस्य शमीम बानो ने महिला आरक्षण बिल के बाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस चुनाव को इसलिए रुकवाया था कि महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।अब सुधार कर कोषाध्यक्ष का एक पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।


