ताजा खबर
आईईडी ब्लास्ट, 3 जवान जख्मी
02-May-2026 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कांकेर, 2 मई । कांकेर जिले में आज डी-माइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए।
शनिवार को थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर-नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग एरिया डॉमिनेशन सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हुई थी। आईईडी हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के 3 जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को जंगल से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इस हादसे की पुष्टि की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


