ताजा खबर

निपनिया के पास गर्डर लॉंचिंग, कल से 4 दिन मेमू-पैसेंजर रद्द
02-May-2026 11:28 AM
निपनिया के पास गर्डर लॉंचिंग, कल से 4 दिन मेमू-पैसेंजर रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 2 मई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया–भाटापारा सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। इसी कार्य के तहत ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे कुछ ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।  

निर्माण कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी, जिसके कारण 3 और 6 मई को कई महत्वपूर्ण मेमू पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड और बिलासपुर-रायपुर रूट की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा 3 मई को कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेन भी रद्द रहेगी, जबकि 4 मई को इतवारी-रायपुर और रायपुर-बिलासपुर ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन भी किया जाएगा। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 68862) 3 और 6 मई को केवल बिलासपुर तक ही चलेगी और इसके आगे का सफर रद्द रहेगा। इसी तरह गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861) इन तिथियों पर बिलासपुर से ही रवाना होगी और गोंदिया से बिलासपुर के बीच सेवा बंद रहेगी।


अन्य पोस्ट