ताजा खबर

मंदिर उत्सव के दौरान हाथी का उत्पात, एक की मौत
02-May-2026 11:21 AM
मंदिर उत्सव के दौरान हाथी का उत्पात, एक की मौत

केरल के एर्नाकुलम के एक मंदिर के पास एक हाथी के बेकाबू हो जाने से अफरा-तफरी मच गई. मंदिर उत्सव के दौरान विश्राम के समय बंधा हुआ हाथी अचानक हिंसक हो गया और आसपास के इलाके में दौड़ने लगा. इस दौरान कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और घनी आबादी वाले क्षेत्र में दहशत फैल गई.

इस घटना में हाथी को लाने वाले ट्रक के चालक कोल्लम निवासी विष्णु की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया, हाथी को काबू में करने की कोशिश के दौरान वह हाथी के पैरों तले कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हाथी के हमले में एक महावत भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग, पशु चिकित्सकों और हाथी टास्क फोर्स की मदद से ट्रैंक्विलाइजर डार्ट, जंजीरों और रस्सियों के जरिए हाथी को काबू में किया गया.

केरल में हाथी और इंसानों के बीच संघर्ष बीते कुछ सालों में बढ़ा है. इसकी वजह हाथियों के के आवास का सिमटना है.  (dw.com/hi)

 

 

 

 

 


अन्य पोस्ट