ताजा खबर
पश्चिम बंगाल की चौरंगी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार नैना बंदोपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.
उन्होंने राज्य में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती पर कहा, ''ये जो गाड़ियाँ (सशस्त्र बलों की) यहां आई हैं, यह देखने में अच्छा लग रहा है. हम फ़िल्मों में देखते हैं. लेकिन आप हमें बताओ कि क्या ज़रूरत थी इसकी. किसे डरा रहे हैं. आप लोग सोचते हैं कि हम डर जाएंगे, हमलोग डरते नहीं है. हम लोग फिर आएंगे."
कुछ बूथों पर फिर से मतदान कराए जाने पर उन्होंने कहा, ''अगर फिर से चुनाव कराया जा रहा है, तो यह चुनाव आयोग के लिए एक नाकामी है. लोग फिर से बाहर निकलेंगे और दीदी (ममता बनर्जी) को दोबारा वोट देंगे. हमारी नेता ममता बनर्जी हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं.''
दरअस चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर फिर से मतदान कराने का फैसला लिया है. कल यानी शनिवार को इन बूथों पर वोट डाले जाएंगे. (bbc.com/hindi)


