ताजा खबर

सूने मकानों के सेंधमार गिरफ्तार, खरीदार भी पकड़ाया
01-May-2026 6:26 PM
सूने मकानों के सेंधमार गिरफ्तार, खरीदार भी पकड़ाया

दो नागपुर के,  47 हजार रूपए, 95 हजार के जेवर जब्त 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 1 मई ​ । सूने मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है।इन लोगों ने नागपुर ,राजनांदगांव और रायपुर में आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया था। ।ये लोग चोरी के कीमती सामान और  जेवरात नागपुर स्थित ज्वेलर और अन्य को बेचते थे।आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं।

विजय कुमार तिवारी  निवासी टीचर्स कॉलोनी के घर 19 जनवरी को  ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी सहित कुल ₹1,84,000/-की चोरी की थी।

साइबर सेल, थाना सरस्वती नगर एवं  कबीर नगर की संयुक्त टीम ने अपनी जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिरों की मदद पुराने रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा  एवं दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोटू को कोटा कॉलोनी, रायपुर से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों इ चोरी का माल नागपुर के ज्वेलर राकेश डुमरे को बेचना स्वीकार किया । इसके पश्चात नागपुर में दबिश देकर  ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया । विक्की वर्मा से  नकदी ₹22,500/- और दुर्गेश निर्मलकर से नकदी ₹24,500/- और राकेश से 
सोने के जेवर कीमत ₹60,000/-
चांदी के जेवर कीमत ₹30,000/,
और आर्टिफिशियल जेवर — ₹5,000/

घटना में इस्तेमाल बाइक MH49 BN 6332 छैनी एवं सब्बल जब्त किए गए।

6. गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*

1. *विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा*
    24 वर्ष, निवासी — नागपुर (महाराष्ट्र)

2. *दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोटू*
   22 वर्ष, निवासी — नागपुर (महाराष्ट्र)

3. *राकेश डुमरे (ज्वेलर)*
   40 वर्ष, निवासी — नागपुर (महाराष्ट्र)

तीनों आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 22/2026* के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ जारी है।


अन्य पोस्ट