ताजा खबर

उच्च शिक्षा संचालनालय में बदलाव, 17 अधिकारियों के प्रभार बदले
01-May-2026 8:38 AM
उच्च शिक्षा संचालनालय में बदलाव, 17 अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर, 1 मई। आयुक्त उच्च शिक्षा ने संचालनालय में बड़ा बदलाव किया है। ये सभी प्राचार्य संवर्ग के अधिकारी हैं। इनमें 3 अपर संचालक,1 कुलसचिव और 4 सहायक संचालकों को न‌ए सिरे से कार्य आबंटन किया है। अपर संचालक जोन तिग्गा को विवि अशासकीय कालेज के अनुदान, बजट योजना, डा किशोर तिवारी को अराजपत्रित स्थापना,विवि समन्वय समिति, डा तपेश गुप्ता को राजपत्रित स्थापना, शासकीय कालेज आहरण, राजकीय और निजी विवि के अकादमिक मामले,लोक आयोग के मामले देखेंगे।


अन्य पोस्ट