ताजा खबर
मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल। विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लाए गए शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित हो गया। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने यह कहते हुए बहिर्गमन किया कि महिला आरक्षण वर्ष-2023 पारित बिल के अनुरूप दिया जाए।
इसके साथ ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया गया है। अब विधानसभा का अगला सत्र जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
विशेष सत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से महिला आरक्षण से जुड़े विषय प्रमुख रहे। इसमें 25 सदस्यों ने अपने विचार रखे।सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।
सत्र की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। संसदीय परंपरा के अनुसार अब अगला नियमित सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा।


