ताजा खबर

कार- बाइक भिड़ंत, नाबालिग की मौत
30-Apr-2026 6:35 PM
कार- बाइक भिड़ंत, नाबालिग की मौत

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजपुर, 30 अप्रैल।
राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर ग्राम भदार के समीप गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामचंद्र  पिता खोडिया, निवासी ग्राम सेवारी, अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 30 सी 9630) से सेवारी से शंकरगढ़ के ग्राम रकइया की ओर जा रहा था। इसी दौरान भदार बाजार से पहले मुख्य मार्ग पर कार (क्रमांक सीजी 10 एयू  6980) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि कार चालक वाहन मोड़ रहा था, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल सीधे कार से टकरा गई, जिससे किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट