ताजा खबर

विमान अपहरण की स्थिति में क्या किया जाए, क्या खामियां हैं, समीक्षा हुई
30-Apr-2026 6:21 PM
विमान अपहरण की स्थिति में क्या किया जाए, क्या खामियां हैं, समीक्षा हुई

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 30 अप्रैल ।  स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट कमेटी की  विमान अपहरण की स्थिति में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विमान पत्तन निदेशक  योगेश नगाईच द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता श्रीमती नेहा चंपावत, सचिव (गृह) ने की गई। बैठक में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थानीय पुलिस प्रशासन, एयरलाइंस प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान हवाई अड्डे की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित विमान अपहरण जैसे आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया तंत्र का विस्तृत आकलन किया गया।  विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, सूचना आदान-प्रदान की प्रणाली तथा संभावित खतरों से निपटने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर एंटी-हाइजैकिंग से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं  की विस्तृत चर्चा की गई।
श्रीमती  चंपावत ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, आपसी समन्वय को और सुदृढ़ बनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने नियमित अंतराल पर संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित करने, कमियों की पहचान कर समयबद्ध सुधार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट