ताजा खबर
एनएसयूआई में भी संगठनात्मक चुनाव प्रणाली
30-Apr-2026 1:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बड़े नेताओं का एनएसयूआई में मनोनयन का खेल नहीं चलेगा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल । कांग्रेस के बड़े नेताओं का छात्र संगठन एनएसयूआई में मनोनयन का खेल नहीं चलेगा। कांग्रेस की तरह इसमें भी सृजन संगठन अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस हाईकमान ने अब एनएसयूआई में भी संगठनात्मक चुनाव प्रणाली शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण सीईए का गठन किया है। इसमें किरण मुगाभासव,केके शास्त्री, निशांत मंडल शामिल किए गए हैं। अब ये , पूरा चुनाव कार्यक्रम बनाकर, राज्यों, जिलों ब्लॉक स्तर के पर्यवेक्षक नियुक्त करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


