ताजा खबर

खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई, एक मौत, साथी गंभीर
30-Apr-2026 12:34 PM
खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई, एक मौत, साथी गंभीर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

महासमुंद, 30 अप्रैल। महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ने एच-353 पर केरामुड़ा के पास हुई। जहां सड़क पर लापरवाही से खड़े ट्रक से टकराकर यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे  तेजराम दीवान अपने साथी हेमंत दीवान के साथ बाइक से काम कर वापस गांव मोखा लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बिना किसी संकेत (इंडिकेटर/रिफ्लेक्टर) के खड़े ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा टकराई।

इस हादसे में तेजराम दीवान को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेमंत दीवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी बागबाहरा में भर्ती कराया गया।

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने और दुर्घटना का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट