ताजा खबर

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग
30-Apr-2026 11:39 AM
प्लास्टिक फैक्ट्री में आग

रायपुर, 30 अप्रैल। पुरानी विधानसभा से लगे इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। यह फैक्ट्री आया सिवनी में है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने का कारण और हताहतों की जानकारी नहीं मिली है।


अन्य पोस्ट