ताजा खबर

अब्बास अराग़ची ने जयशंकर से क्या कुछ कहा, ईरानी दूतावास ने बताया
30-Apr-2026 10:07 AM
अब्बास अराग़ची ने जयशंकर से क्या कुछ कहा, ईरानी दूतावास ने बताया

भारत में ईरानी दूतावास ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची के बीच बुधवार को फ़ोन पर हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी दी है.

ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "बातचीत के दौरान ईरान के विदेश मंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष को क्षेत्रीय स्थिति और इंटरनेशनल नेविगेशन की आज़ादी को ख़तरे में डालने वाली अमेरिका की लगातार ग़ैरक़ानूनी कार्रवाइयों के असर के बारे में जानकारी दी."

"साथ ही ईरान के ख़िलाफ़ थोपी गई जंग को ख़त्म करने के लिए चल रही बातचीत से जुड़े ताज़ा घटनाक्रम से भी अवगत कराया."

बयान में कहा गया, "विदेश मंत्री ने फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज़ स्ट्रेट में पैदा हुई असुरक्षा को अमेरिका और ज़ायनिस्ट शासन की ईरान के ख़िलाफ़ आक्रामक कार्रवाइयों का सीधा नतीजा बताया."

ईरानी दूतावास के मुताबिक़, अब्बास अराग़ची ने कहा कि इन कार्रवाइयों की वजह से वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले असर के लिए अमेरिका और इसराइल को 'जवाबदेह ठहराना ज़रूरी है'.

दूतावास ने बताया कि इस बातचीत के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने भारत के सैद्धांतिक रुख़ को दोहराते हुए संघर्ष ख़त्म करने और विवाद सुलझाने के लिए कूटनीति का समर्थन किया.

इससे पहले बुधवार को जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर बातचीत करने की जानकारी दी थी. (bbc.com/hindi/)


अन्य पोस्ट