ताजा खबर

थार सवार तीन युवक 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
30-Apr-2026 9:29 AM
थार सवार तीन युवक 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने तीन युवकों को 18 ग्राम  हेरोइन (चिट्ठा) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर ढाई बजे तीन युवक हेरोइन चिट्ठा की डिलीवरी देने थार गाड़ी से पहुंचे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वहां पहुंच पकड़ा। उन्होंने अपने नाम प्रतीक सिंह, खालिद खान, दीपक कोसरिया बताया 

उनकी तलाशी में 18.38 ग्राम हेरोइन बरामद किया। इनके अलावा 4 फोन, थार सीजी 04 क्यूई 9904 को भी जब्त किया। इनकी कुल कीमत 3.60 लाख रुपए बताई गई है। इन पर धारा 21बी,29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है।

इसी तरह से गंज पुलिस ने बीती आधी रात एक्सप्रेस वे पर चूना भट्टी पानी टंकी के पास दो युवकों विवेक पाल, मंजीत पांडे को पिट्ठू बैग में रखे 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट