ताजा खबर
सरकार निंदा प्रस्ताव नहीं शासकीय संकल्प ला रही
30-Apr-2026 8:57 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
विस की विशेष बैठक 11 बजे से
रायपुर, 30 अप्रैल। छत्तीसगढ़ विधानसभा की आज विशेष बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से आहूत की गई है। इसमें सत्ता पक्ष की ओर से शासकीय संकल्प पेश किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि सदन का मत है कि देश की संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू किया जाए। इसके लिए परिसीमन की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण किया जाए। यानी विपक्ष के लिए कोई निंदा प्रस्ताव नहीं लाया जा रहा। वहीं विपक्ष की ओर से भी अशासकीय संकल्प लाए जाने की खबरें हैं। सदन में विपक्ष से दो दो हाथ करने भाजपा विधायक दल की अभी बैठक बुलाई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


