ताजा खबर
राजगामी संपदा समिति की पुर्णिमा अध्यक्ष, मनोज उपाध्यक्ष नियुक्त
29-Apr-2026 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अप्रैल। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा समिति, राजनांदगांव की साधारण सभा के लिए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मनोनयन किया है।
जारी आदेश के अनुसार डोंगरगांव के ग्राम मनेरी की श्रीमती पूर्णिमा साहू को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनांदगांव निवासी मनोज निर्वाणी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह मनोनयन समिति की साधारण सभा द्वारा पारित संशोधन प्रस्ताव के अनुसरण में नियम 6 के तहत किया गया है।
आदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


