ताजा खबर

मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ प्रेमा साईं को धमकी मांगी सुरक्षा
29-Apr-2026 11:59 AM
मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ प्रेमा साईं को धमकी मांगी सुरक्षा

रायपुर, 29 अप्रैल। मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ प्रेमा साईं महाराज को  व्हाट्सएप पर  माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। महाराज ने अभनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की ।

 महाराज को उनके व्हाट्सएप पर 10 अप्रैल को जान से मारने की धमकी दी गई । धमकी में यह भी स्पष्ट है कि चाहे तुम किसी के पास भी जाओ बच नहीं पाओगे तुम्हें जान से मार दिया जाएगा पुलिस के पास जाने की बिल्कुल भी गलती ना करना क्योंकि तुम्हें इस बार कोई नहीं बचा पाएगा।

पंडित  प्रेमा साईं महराज ने कहा है कि लगातार वह हर जिहाद का पर्दाफाश करते हैं लोगों को जागरुक करते हैं और सनातन का लगातार प्रचार करते हैं जिसकी वजह से आए दिन उन्हें इस तरह की धमकी मिलती है वह इग्नोर कर देते हैं मगर इस बार मामला कुछ गंभीर नजर आया इसके बाद पीठाधीश्वर ने सुरक्षा की मांग की है उनका कहना है कि धाम पहुंचने वालों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए साथ ही साथ उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें सरकार जिसे लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और आगे अब वह राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट