ताजा खबर

महिला के एकाउंट से दो दिन में पौने 14 लाख पार
29-Apr-2026 11:40 AM
महिला के एकाउंट से दो दिन में पौने 14 लाख पार

रायपुर, 29 अप्रैल। अज्ञात साइबर ठग ने महिला के एकाउंट से दो दिन में पौने 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। महिला की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस धारा 66 डी 318-4 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

 पुलिस के अनुसार  महादेव घाट रोड भाठागांव स्थित यूनीहोम निवासी श्रीमती वंदना चौधरी 40  ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। किसी अज्ञात 26 अप्रैल की आधी रात से 28 अप्रैल के 10 बजे वंदना के आनलाइन बैंक अकाउंट से 13.75 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। वंदना की जानकारी बिना उसने 22 बार यह ट्रांजेक्शन किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट