ताजा खबर
प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण पर अब क्या कहा
29-Apr-2026 9:29 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह विधायिका में महिला आरक्षण को लागू करने में 'कोई कसर' नहीं छोड़ेंगे.
उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया."
"लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक़ लागू हो, इसमें मैं कोई कसर बाकी नहीं छोड़ूंगा."
बीते दिनों संसद के विशेष सत्र में सरकार ने महिला आरक्षण क़ानून में संशोधन और परिसीमन से जुड़ा विधेयक पेश किया था, जो कि वोटिंग के बाद गिर गया.
इसे पास कराने के लिए विशेष बहुमत की ज़रूरत थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


